फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: लापरवाही पर गई 2 सफाई कर्मचारियों की नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सफाई कार्य में लापरवाही बरतना नगर निगम के दो सफाई कर्मचारियों को भारी पड़ गया। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिलने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने आउटसोर्सिंग पर तैनात दोनों कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया है।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. करीम अख्तर रिजवी ने बताया कि दिन के वक्त धौली प्याऊ क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया था। यहां पर तैनात सफाई कर्मचारी सौरभ गैरहाजिर मिला। शाम के वक्त औरंगाबाद में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया था। रात्रि डयूटी में तैनात कर्मचारी चंदू गैरहाजिर मिला। इस पर दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों की सेवाएं समाप्त करते हुए नौकरी से हटा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी दोनों कर्मचारियों की गैरहाजिरी की शिकायतें मिली थीं। इस पर निरीक्षण कर सत्यता का पता लगाया गया। जांच में शिकायत सही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें