फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अब पीएचसी पर भी होगा आयुष्मान कार्ड से इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों का आयुष्मान कार्ड से उपचार होगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के 25 (पीएचसी) की जानकारी मुख्यालय को भेजी है। इनमें से 11 की आईडी बन गई है। बाकी की जल्द ही आईडी बनने के बाद आयुष्मान कार्ड से मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले के सभी 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की आईडी बन चुकी है। यहां आयुष्मान कार्ड से मरीजों का उपचार हो रहा है, लेकिन अभी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर यह सुविधा नहीं थी।
इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यालय को 25 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी भेजी है, ताकि इनकी आईडी बन सके। बाकी बचे दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भी जल्द ही आईडी बनवाने के लिए जनकारी भेजी जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराने के लिए आने वाले रोगियों पर जो धनराशि खर्च होगी वह सरकार देगी। इस धनराशि से पीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें