फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रोपे जाएंगे 2.6 लाख पौधे

विज्ञापन
पौधारोपण - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जिले में सोमवार को एक साथ 2.6 लाख पौधे रोपने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए 26 स्थान चयनित करते हुए प्रशासनिक अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वन विभाग ने सभी चयनित स्थलों पर पौधे पहुंचा दिए हैं। यहां आम लोगों की सहभागिता के साथ ही 1300 स्कूली बच्चे भी इस प्रदेश स्तरीय अभियान का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा के अनुरूप 11 जुलाई को प्रदेश भर में एक साथ पौधरोपण होने जा रहा है। जिले में 26 स्थानों पर 2.6 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसकी निगरानी के लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार और विभिन्न विभागाध्यक्ष को जिम्मेदारी दी गई है। जिले में सर्वाधिक पौधे मांट तहसील और इसके बाद छाता तहसील में रोपे जाएंगे। पूरे अभियान के दौरान जिलाधिकारी कई स्थानों पर पहुंचकर लोगों का उत्साहवर्धन करेंगे।

पौधरोपण के लिए यह क्षेत्र चयनित
मांट के राजाखादर, नौहझील के बरौठ खादर, बलदेव के ततरौला, नगला अकोश, फरह के झंडीपुर, राल ड्रेन और धौरेरा, छाता के आजनौंख, कामर, खिटाविटा, सेवनगर, खेरात, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पौधे रोपे जाएंगे
कंजी, पापड़ी, नीम, जंगल जलेबी, कचनार, शीशम, कदम्ब और तमाल के पौधे लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें