फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 17 किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त, 36 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला प्रशासन, नगर निगम, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता महाअभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को शहर में स्वच्छता, जन-जागरूकता और प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान अतिक्रमण हटाने के साथ सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने और प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग के खिलाफ कार्रवाई की गई। विभिन्न मदों में कुल 36,900 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इनमें अतिक्रमण पर 8,500 रुपये, गंदगी फैलाने पर 8,400 रुपये और प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग पर 20 हजार रुपये का जुर्माना शामिल है। 17 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन भी जब्त की गई।
नगर निगम ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर प्रमुख मार्गों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई कराई और कई गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंट (जीवीपी) समाप्त किए। व्यापारियों और नागरिकों को डस्टबिन रखने, गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण करने और पॉलीथिन का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें