फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में छोड़ा गया १६९८ क्यूसेक गंगाजल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गंगा दशहरा पर यमुना में डुबकी लगाने वालों के लिए इस बार भी गंगाजल की व्यवस्था की गई है। हिंडन कट और हरनौल माइनर से यमुना में १६९८ क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया है। गंगाजल की यह मात्रा अब यमुना में पहुंचने लगी है। इसके साथ ही नगर निगम प्रशासन गंगा दशहरा की व्यवस्थाओं में जुट गया है। यमुना में स्नान को लेकर व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। बैरीकेडिंग के साथ घाटों पर कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाए हैं।
विज्ञापन

यमुना में जल की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। जब भी स्नान के पर्व आते हैं तो यमुना में गंगाजल की व्यवस्था प्रशासनिक सहयोग से की जाती रही है। इस बार भी गंगा दशहरा पर्व पर यमुना में गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। छह जून को ओखला से यमुना में ३५४ क्यूसेक यमुना जल छोड़ा गया था। इसके अलावा हिंडेन कट से १५४८ क्यूसेक और हरनौल माइनर से १५० क्यूसेक गंगाजल छोड़ा गया। यमुना में अतिरिक्त जल की यह मात्रा सात जून को भी छोड़ी गई।
इससे यमुना में गंगा दशहरा के दौरान स्नान करने वाले भक्तों को कुछ राहत मिलेगी। इसी मात्रा को देखते हुए चार दिन पहले गोकुल बैराज से आगरा के लिए डिस्चार्ज बढ़ाया गया था। गंगा दशहरा को लेकर व्यवस्थाओं में जुटे हिंदूवादी नेता गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि गंगाजल आने से स्नान के दौरान राहत मिलेगी।
विज्ञापन

गंगा दशहरा का पर्व इस बार ९ व १० जून को है। इसके मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंजाम दे दिया है। खासकर यमुना स्नान के लिए इंतजाम किए हैं। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि सफाई, स्नान करने वालों की सुरक्षा और कपडे़ बदलने के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें