फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से 12 ग्रामीण घायल 17-51-05

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। गांव नगला हुमायूं में बुधवार सुबह गांव में घुसे जंगली सुअर ने ग्रामीणों पर हमला कर १२ से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया। चार की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने मिलकर सुअर को मार दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह गांव नगला हुमायूं में जंगली सुअर घुस आया। उसने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। हरप्रसाद, पुष्पेंद्र चौधरी, तुहीराम सिंह, कमलेश देवी, मनु उर्फ मानवेंद्र, यशु कुमार, मनोज कुमार, जगदीश सिंह, राजेश, मुकेश सहित 12 से ज्यादा लोगों को हाथ-पैर, मुंह आदि पर काट लिया।
परिजन घायलों को सीएचसी मांट में भर्ती करवाया। घायलों में से चार की हालत गंभीर बनी है। प्रधान रवि चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों ने सुअर को मार दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास जैन ने कहा कि जो भी ग्रामीण जंगली जानवर के हमले से घायल हुए हैं, उन्हें रैबीज का इंजेक्शन दे दिया है और इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कई दिन से था ग्रामीणों में खौफ
नगला हुमायूं में घुसे जंगली सूअर का कई दिन से ग्रामीणों में खौफ था। बुधवार सुबह उसने गांव में घुस कर ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। गांव के पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि वह घर में बैठे थे। तभी गांव में शोर सुनाई दिया। वह घर से निकल कर बाहर आए। तभी सुअर ने उस पर हमला कर दिया। प्रधान रवि चौधरी ने बताया कि गांव में जंगली जानवर के हमले की जानकारी होते ही उन्होंने सभी को अस्पताल भिजवाया। ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि उनके पशुओं के पास भी जानवर पहुंच गया था, तभी वह वहां पर पहुंचे तो उसने हमला कर घायल कर दिया। लोगों ने एकत्रित होकर लाठियों से जानवर को घेर कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें