फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जांच के लिए आई पुलिस को बनाया बंधक, मुठभेड़ के बाद 11 लोगों गिरफ्तार

Wed, 22 Sep 2021 09:03 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी वृंदावन (मथुरा)

सार

पुलिस टीम को बंधक बनाए जाने की सूचना पर वृंदावन पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर हमलावरों को घेरने का प्रयास किया। इसी बीच हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर मौके से ग्यारह हमलावरों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से छह तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराध की जांच के लिए गई पुलिस टीम को  बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुठभेड़ के बाद ग्यारह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार देर रात फर्जी कागजात तैयार कर अपराध करने के एक मामले की जांच के लिए आगरा साइबर सेल के उपनिरीक्षक चेतन भारद्वाज के साथ कांस्टेबल प्रिंस व परवेज सुनरख मार्ग स्थित छह शिखर मंदिर के पास एक मकान में पहुंचे। तभी मकान से सटे एक खाली प्लॉट पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने सादा कपड़ों में आये पुलिसकर्मियों को दबोच लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में पुलिसकर्मियों को बंधक भी बना लिया गया। 

पुलिस टीम को बंधक बनाए जाने की सूचना पर वृंदावन पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर हमलावरों को घेरने का प्रयास किया। इसी बीच हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर मौके से ग्यारह हमलावरों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से छह तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। पकड़े गए लोगों में नीरज कुमार, राकेश कुमार, कन्हैया, प्रेमपाल, अमित, कमल, दिनेश, विष्णु, धनवीर,संजय, शरद सैनी बताए गए हैं। सीओ सदर राधा मोहन शर्मा ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें