फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 साल लिया गया सेवा का संकल्प बन गया वट वृक्ष: राधामोहन शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। जगतगुरु राधामोहन शरण देव महाराज ने कहा कि 100 साल पूर्व संत सुदामा दास महाराज ने संत, गो सेवा एवं पीड़ित मानवता की सेवा का जो संकल्प लिया था, वह आज वट वृक्ष का रूप ले चुका है। भक्तों को ऐसे जीवनदायक संतों के कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

यह विचार उन्होंने दस दिवसीय सुदामा कुटी के शताब्दी महोत्सव एवं जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य जयंती के अवसर पर आयोजित संत सम्मेलन में व्यक्त किए। स्वामी नारायण देवाचार्य ने कहा कि संत सुदामा दास ने विश्व में सनातन धर्म को स्थापित करने का कार्य किया। महंत सियाराम दास एवं राजा रामदास ने कहा कि व्यक्ति को अपने लिए न सोचकर समाज के लिए सोचना चाहिए। स्वामी जगदीश्वर दास एवं स्वामी बालक देवाचार्य ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। नाभा पीठाधीश्वर सुतीक्षण दास ने कहा कि संत सुदामा दास महाराज ने सेवा की अलख जगाई है।
इस अवसर पर स्वामी मदनमोहन दास, स्वामी अविचल देवाचार्य, महंत मुनीशरण महाराज, स्वामी बाल गोविंदाचार्य, स्वामी राजा, महंत माधव दास मोनी बाबा, महंत गुरु प्रसन्न दास, स्वामी जय राम देवाचार्य, महंत सुदर्शन दास, जगन्नाथ दास शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें