फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ऑडिशन में 100 ने किया प्रतिभाग, 15 का चयन

विज्ञापन
 किशोरी रमन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ऑडिशन कार्यक्रम में छात्रा को प्रमाणपत्र देते अति​थि
विज्ञापन
मथुरा। किशोरी रमन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को वॉयस ऑफ केआर नाम से एक संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों की संगीत प्रतिभा को निखारना एवं उन्हें एक मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्रसिद्ध नृत्यांगना डॉ. पूनम सिंह उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की प्रशंसा की एवं छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने अंदर की प्रतिभाओं को भी निखारते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल सदस्य में आकाशवाणी दिल्ली के संगीत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेश मल्होत्रा, डॉ. रुचिरा तिवारी एवं डॉ. सीमा पौडवाल रहे।

उन्होंने बताया कि ऑडिशन के माध्यम से 100 प्रतिभागियों में से 15 का चयन किया गया। डॉ. सुलेखा जादौन, डॉ. प्रवीण ओझा, डॉ. आलोक श्रीवास्तव एवं डॉ. दीप्ति सिंह की प्रमुख भूमिका रही। प्रतियोगिता में प्रथम यशस्वी, द्वितीय प्रखर शर्मा, तृतीय कुमार अग्रवाल ने प्राप्त किया। डॉ. वीरांगना सिंह, डॉ. अनुराधा सिंह, डॉ. अनिल सक्सेना, डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. वीके खंडेलवाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें