फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बार एसोसिएशन ने बदला वाहनों पर लगने वाला मोनोग्राम

विज्ञापन
मथुरा। बार एसोसिएशन द्वारा जारी किया गया नया मोनोग्राम - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। अधिवक्ता का मोनोग्राम लगे वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके लिए बार एसोसिएशन ने वाहनों पर लगने वाला मोनोग्राम बदल दिया है। यह मोनोग्राम बाजार में नहीं मिलेगा। अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन में अपने वाहन की आरसी और आई कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा। शुक्रवार को मोनोग्राम वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि जनपद में दिन प्रतिदिन अधिवक्ता के मोनोग्राम लगे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुछ लोग अधिवक्ता नहीं हैं, लेकिन बाजार में मोनोग्राम खरीदकर अपने वाहन पर लगा लेते हैं। ऐसे वाहनों पर रोक लगाने के लिए बार एसोसिएशन ने यह कदम उठाया है। बार ने नया मोनोग्राम तैयार किया है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से बार कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कुमार यादव मोनोग्राम वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
उन्होंने बताया कि अधिवक्ता अपने वाहन की आरसी, आई कार्ड की फोटोकॉपी जमा करके मोनोग्राम प्राप्त कर सकते हैं। अधिवक्ता दोपहिया वाहन का मोनोग्राम 20 रुपये तथा चोपहिया वाहन का मोनोग्राम 30 रुपये बार कार्यालय में जमा कराकर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें