फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो गई सगाई, आज है पीयूष की शादी

Fri, 29 Nov 2013 08:30 AM IST
अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीयूष और अनुभूति की सगाई के साथ दोनों परिवार गुरुवार को रिश्तेदारी के बंधन में बंध गए। अब शुक्रवार को दोनों की शादी है।
विज्ञापन


अनुभूति और पीयूष ने एक दूसरे को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंगूठी पहनाई। दोनों ओर से चुने रिश्तेदार और पारिवारिक मित्रों की उपस्थिति की में समारोह हुआ।

टीम इंडिया के सदस्य रहे एक और क्रिकेटर अब मोस्ट इलेजिबल बैचलर की श्रेणी से बाहर होने जा रहे हैं। पीयूष चावला और मेरठ के सीएमओ अमीर सिंह की बेटी अनुभूति का सगाई समारोह होटल ड्राइव इन 24 में हुआ।

दोनों परिवारों के सदस्य केसर बैंक्वेट हाल में इकट्ठा हुए। पहले विधि विधान के साथ तिलक की रस्म हुई। अनुभूति के भाई ने पीयूष को तिलक किया।

अंगूठी पहनाई और रीति के अनुसार दान दिया। लग्न भी लिखी गई। इसके बाद रिंग सेरेमनी हुई। पीयूष और अनुभूति ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई।

अनुभूति नीले लांचा में और पीयूष ब्लैक शेड के मेहरून रंग की शेरवानी पहने हुए दमक रहे थे। दोनों के चेहरे पर अलग ही चमक दिखाई दे रही थी। अंगूठी पहनाने के साथ ही ढोल बजना शुरू हुआ और परिजनों की खुशी और उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ने दोनों को बधाई दी और साथ में डांस भी किया दोस्तों ने पीयूष को भी ठुमके लगाने पर मजबूर कर दिया।

दोस्तों के साथ थिरके पीयूष
रिंग सेरेमनी के बाद स्टेज पर पीयूष के दोस्तों ने उसे भी अपने साथ डांस कराना शुरू कर दिया। उन्होंने भांगड़ा अंदाज में कुछ देर डांस किया। इसी बीच पीयूष के पापा आए और उन्हें बैठने के लिए कहा। उनके चेहरे के हाव भाव से साफ लग रहा था कि पीयूष का इस तरीके से नाचना पसंद नहीं आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें