उत्तर प्रदेश के अमरोहा में छोटे बेटे से रिश्ता तय कर बड़े बेटे से शादी की जिद चांदपुर के एक परिवार को महंगी पड़ी। लगन के बाद राज खुलने पर लड़की वालों ने शादी से इंकार कर दिया। बाद में कोतवाली में जुड़ी पंचायत में 1.30 लाख रुपए देने पर हुए समझौते में रिश्ता खत्म हो गया।
डिडौली क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने दो महीने पूर्व बेटी का रिश्ता बिजनौर जनपद के चांदपुर में रहने वाले युवक से तय किया था। लड़के को देखने के बाद तमाम रस्में पूरी हुई थी। पांच-छह दिन पहले लड़की के घर वाले लगन लेकर पहुंच गए। दोनों परिवारों के बीच लेनदेन हो गया।
लेकिन, लड़का बदल दिया। छोटे की जगह बड़े बेटे को सामने खड़ा कर दिया गया। जिसे लेकर रिश्ते में खटास पड़ गई। उस वक्त तो लड़की पक्ष के लोग घर लौट आए लेकिन फिर शादी से मना कर दिया। उधर, लड़के के परिजन जिद पर अड़ गए और सामान देने से इंकार कर दिया।
मंगलवार को कोतवाली पहुंचे इस मामले को लेकर बुधवार को कोतवाल ने दोनों पक्षों को बुला लिया।