बर्खास्त हो चुका है इंस्पेक्टर
हत्यारोपी इंस्पेक्टर वर्तमान में जेल में बंद है। उसे बर्खास्त भी कर दिया गया था। हत्याकांड में इंस्पेक्टर समेत सभी छह आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ सीबीआई चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जगत नारायण गोरखपुर में तैनात था। वहां के एक होटल में उसने मनीष गुप्ता को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में सीबीआई ने अपनी चार्जशीट 7 जनवरी को कोर्ट में दाखिल कर दिया है। जिसमें कहा था कि मनीष अपने कुछ साथियों के साथ गोरखपुर गया था। वहां पुलिस वालों ने होटल में पीट-पीटकर मार डाला।
मुख्यमंत्री की सिफारिश पर सीबीआई ने लिया था केस
कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर के रामगढ़ताल इलाके के होटल कृष्णा पैलेस में 27 सितंबर 2021 की रात पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। परिवार वालों ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया था। इस मामले में मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी ने रामगढ़ताल थाने पर तैनात रहे इंस्पेक्टर जेएन सिंह, दरोगा अक्षय मिश्र, राहुल दुबे, विजय यादव, कांस्टेबल कमलेश यादव और आरक्षी प्रशांत सहित छह पुलिसकर्मियों पर पति की हत्या का केस दर्ज कराया है। सभी पुलिसकर्मी वर्तमान में जेल में बंद हैं। इस मामले की जांच सीबीआई से कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद सिफारिश की थी। इसके बाद 2 नवंबर को सीबीआई ने केस विवेचना के लिए लिया था।