फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 किमी तक ट्रेन के नीचे घिसटता रहा युवक

Sun, 06 Oct 2013 09:15 AM IST
अमर उजाला, दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन
जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय...। यह कहावत सकौती के पास चरितार्थ होती दिखी। एक युवक मालगाड़ी के नीचे से निकलना चाहा, लेकिन अचानक वह चल पड़ी।
विज्ञापन


इससे वह पाइपों को पकड़कर लटक गया और एक किमी तक घिसटता चला गया। शोर मचाकर लोगों ने मालगाड़ी रुकवाई तो बस उसका पांच छिला मिला।

सकौती क्षेत्र के दादरी गांव निवासी सोहनवीर (40) किसान है। शनिवार दोपहर में उसे जरूरी काम से सकौती बाजार आना था। इसके लिए वह घर से सकौती रेलवे फाटक पहुंचा तो वहां एक मालगाड़ी खड़ी थी। वह मालगाड़ी के आगे या पीछे से निकलने के बजाय शार्टकट अपनाते हुए उसके नीचे से निकलने लगा।

अभी वह उस पार पहुंचा भी नहीं था कि अचानक मालगाड़ी चल दी। इससे वह घबरा गया और जान बचाने के लिए ट्रेन के नीचे लगी पाइपों को पकड़कर लटक गया और ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगी।
विज्ञापन


इसी बीच आसपास खड़े कुछ लोगों की नजर ट्रेन के नीचे के नजारे पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई। उन लोगों ने शोर मचाते हुए मालगाड़ी के गार्ड को बताया कि नीचे एक युवक फंस गया है।
विज्ञापन


इस पर गार्ड ने वॉकीटॉकी से चालक से संपर्क किया, लेकिन जब तक चालक ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकता वह एक किमी आगे पहुंच गई थी।

ट्रेन रुकने पर लोगों ने सोहनवीर को नीचे से निकाला तो बस उसका पांव छिल गया था। इसके बाद भी उसे साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसने भी यह वाकया सुना उसकी जुबां से निकल पड़ा कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय...।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें