वाराणसी के दशाश्वमेध थाना के अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद घाट के सामने शुक्रवार रात केदार मांझी(28) गंगा आरती के बाद नाव से उतरते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से फिसल कर गहरे पानी मे चला गया। इस दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दशाश्वमेध चौकी प्रभारी अपने सिपाहियों के साथ मौके पर तत्काल पहुंचे। रात में ही काफी खोजने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली।
शुक्रवार को एक बार फिर स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम ने काफी प्रयास के बाद शव को दूढ़ निकाला। शव को देखते ही घटनास्थल पर मौजूद शोकाकुल परिजनों में कोहराम मच गया। शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।