सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को करहल चौराहे से युवा जागरूकता बाइक रैली निकाली। विधायक सदर राजकुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। मुख्य मार्गों से होती हुई रैली शौर्य पैलेस पहुंचकर समाप्त हो गई।
सपा कार्यकर्ता रविवार की सुबह करहल चौराहे पर बाइकें लेकर एकत्रित हुए। सपा के झंडे लिए बाइक सवार युवकों ने चौराहे से युवा जागरूकता रैली निकाली। सदर विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सत्ता में भागीदारी देनेे के लिए भी पार्टी ने युवाओं को आगे बढ़ाया है। मंत्रिमंडल में भी मुख्यमंत्री ने युवा चेहरों को वरीयता दी है। 2017 का विधानसभा चुनाव भी हम युवाओं की दम पर ही जीतेंगे। बाइक रैली करहल चौराहे से करहल रोड, बड़ा चौराहा, संता बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड, क्रिश्चियन तिराहा, अस्पताल होती हुई सपा कार्यालय के निकट शौर्य पैलेस पहुंचकर समाप्त हो गई। इस मौके पर रैली संयोजक डीपी यादव, अनुज यादव, विवेक यादव, अनुज कठेरिया, दिलीप यादव, माहित यादव, दिनेश शर्मा, रुपेंद्र भदौरिया, सिद्धार्थ, रोमी आदि मौजूद थे।