फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पर्ची में अश्लील बातें लिख महिला के घर में फेंक रहा, दे रहा धमकी; पीड़िता ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार

Sat, 29 Jun 2024 06:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आरोपी युवक पर्ची में अश्लील बातें लिख महिला के घर में फेंक रहा है। विरोध पर धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
crime a - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में युवक से पीड़ित महिला थाने पहुंची। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। यहां की रहने वाली महिला ने बताया कि पति फल व सब्जियों की ठेल लगाकर गुजर बसर करते हैं। लॉकडाउन के समय पति ने पड़ोसी को ठेल लगाने के लिए पांच हजार रुपये दिए थे।

विज्ञापन


बताया कि जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी व उसके परिजन रंजिश मान बैठे। आरोपी कभी ठेल का टायर फाड़ देते तो कभी आग लगा देते। कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई और कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान आरोपियों ने उनके दरवाजे पर अश्लील बातें लिखे पर्चे चिपकाए और पर्चे घर में फेंके। 

18 जून को आरोपी ने उनके पुत्र के नाम से एक युवती के लिए प्रेम पत्र लिख कर उसके घर में फेंक दिया। जानकारी होने के बाद वह आरोपी के घर शिकायत करने गईं तो आरोपियों ने उन्हें व पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन इस बार भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें