फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: फंदे से झूलकर युवक ने किया सुसाइड, घर में चल रही थी कलह

Tue, 21 Nov 2023 04:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में फंदे से झूलकर युवक ने सुसाइड कर लिया। बताया गया कि घर में कलह चल रही थी। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन
थाना करहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात एक युवक ने घरेलू क्लेश के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों से बात करके घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची हुई है।

विज्ञापन


घटना करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला मनफूल की है। गांव निवासी अंशुल (30) ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बताया गया कि अंशुल के पिता वीरपाल की करीब 23 वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। परिवार के लोगों से ही आपसी कलह चल रही थी। बीती रात वह खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए गया। रात में ही उसने पंखा के कुंडा में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। 

यह भी पढ़ेंः- UP: ग्राम प्रधान ने किया 40 लाख का गबन, जांच में मिली दोषी; डीएम ने सीज किए अधिकार... सचिव निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जब देर तक बाहर नहीं निकला तो परिजन कमरे की ओर गए। वहां अंशुल का शव लटका देख घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अंशुल की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें