फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; चालक गाड़ी लेकर फरार

Tue, 21 Nov 2023 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बरात में शामिल होने राम नगर जा रहे बाइक सवारों को सोमवार की रात जवापुर मोड़ के बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवककी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साथी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के गांव शमशेरगंज निवासी सुरेंद्र कुमार (25) के गांव से एक युवक की बरात राम नगर क्षेत्र में गई थी। सुरेंद्र अपने एक दोस्त के साथ बरात में शामिल होने के लिए जा रहा था। बाइक जब कुसमरा चौकी क्षेत्र में कुसमरा रामनगर मार्ग पर जवापुर मोड़ के पास बाइक सवारों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में सुरेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं साथी घायल हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: ग्राम प्रधान ने किया 40 लाख का गबन, जांच में मिली दोषी; डीएम ने सीज किए अधिकार... सचिव निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद थाने और चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन में चीख पुकार मच गई। मंगलवार को पुलिस ने सुरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें