फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी... तमंचा निकाला और साथी को कर दिया शूट; निकल गए प्राण तो शव छोड़कर भाग गए

Mon, 27 Nov 2023 07:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। उसमें कारतूस भरी और साथी को शूट कर दिया। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद अन्य दोनों साथी शव छोड़कर भाग गए। 
विज्ञापन
kasganj news: जसवंत की फाइल फोटो, विलाप करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की रात शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में युवक ने तमंचे से साथी को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद अन्य दोनों शव छोड़कर भाग गए। परिजन ने नामजदों के खिलाफ बेटे की हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव बहरामऊ निवासी जसवंत सिंह (40) को रविवार की रात परिवार के ही देवराज सिंह ने फोन कर गांव के बाहर बने मंदिर पर बुलाया था। वहां जसवंत, देवराज और दिनेश कुमार मंदिर के ऊपर बने कमरे में थे। वहां नामजद लोगों ने जमकर शराब पी। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: दहशत में सैन्यकर्मी का परिवार, पड़ोसी करते पीछा और तेजाब डालने की देते धमकी...घर में कैद हुईं बेटियां
विज्ञापन


इस दौरान जसवंत से उनका झगड़ा होने लगा। झगडे़ के दौरान एक साथी ने तमंचा निकाल लिया और फायर कर दिया। गोली जसवंत के गले में जा लगी। गोली लगने से जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद देवराज और दिनेश वहां से भाग निकले। युवक जब काफी रात होने तक घर नहीं पहुंचा तो भाई व पुत्र तलाश करता हुआ मंदिर के ऊपर बने कमरे में पहुंचे। वहां जसवंत का लहूलुहान शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। 

एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार, सीओ भोगांव सुनील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। परिजन ने नामजद लोगों पर नशे में गोली मार कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक के भाई जितेंद्र की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

एक आरोपी को पकड़ा

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध है। तीन लोग बैठ कर शराब पी रहे थे। एक के पास तमंचा था। वह उसे खोल और बंद कर रहा था। इस दौरान गोली चल गई और युवक की मौत हो गई। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसने पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी है।

विज्ञापन


परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। -विनोद कुमार, एसपी मैनपुरी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें