फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बंदर के पीछे भागी महिला...यूं आई थी मौत, अब आया नया मोड़; आखिर क्यों बदलवा दी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट?

Tue, 20 Aug 2024 08:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

पैसों से भरा टिफिन छुड़ाने के लिए बंदर के पीछे महिला भागी। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।पति ने पड़ोसी पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
नेहा का फाइल फोटो, जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक परिवार के लोग ग्रामीणों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम-एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत करंट लगने से हुई थी। लेकिन, पड़ोसी ने अपने रसूख का इस्तेमाल करके पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवा दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


घटना बेवर थाना क्षेत्र के नगला केहरी गांव की है। गांव निवासी रत्नेश ने बताया कि पत्नी 13 अगस्त को किचन पर काम कर रही थी। इसी बीच एक बंदर घुस आया। वह टिफिन लेकर छत पर भाग गया था। टिफिन में पैसे रखे थे। 

टिफिन लेने के लिए बंदर का पीछा करते हुए पत्नी भी भागी थी। पड़ोसी की छत पर पड़ा टिफिन उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। आरोप लगाया कि पड़ोसी का मकान चकरोड में बना है। 
 

कहा कि इसके चलते पड़ोसी ने अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल करके पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही बदलवा दी। रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट अटैक दर्शाया गया है। जबकि, मौत करंट लगने की वजह से हुई है। 
विज्ञापन

पीड़ित ने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में नेकराम, भूपेंद्र, मुन्ना लाल, ओमप्रकाश, जनवेद सिंह आदि लोग शामिल थे।

यह भी देखें:- 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें