फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दहशतगर्त के घर पहुंचा बुलडोजर, किसी ने लगाई ललकार... बिना कार्रवाई लौट गई पुलिस; लोगों में चर्चा तेज

Sat, 17 Aug 2024 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

कासगंज में दहशतगर्त के घर पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची। किसी ने ललकार लगाई। इसके बाद बिना कार्रवाई किए लौट गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं। 
विज्ञापन
आरोपी के घर पहुंची पुलिस बुलडोजर के साथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में हाल ही में दिनदहाड़े पथराव और फायरिंग की वारदात हुई थी। दहशत फैलाने वाले आरोपियों के घर पुलिस टीम बुलडोजर लेकर पहुंची थी। यह बुलडोजर घर तक तो पहुंचा लेकिन, घर गिराए बिना लौट गया। इसके बाद लोगों में तरह-तकह की चर्चाएं हो रही हैं। 

विज्ञापन


मामला पटियाली कोतवाली क्षेत्र के भरगैन कस्बा की है। यहां के मोहल्ला भीकन थोक निवासी अरबाज खान और पप्पू पक्षों के बीच जमीन को लेकर मारपीट, पथराव व फायरिंग हुई थी। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। 

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभियोग दर्ज कराया था। दोनों पक्षों से लगभग 15 लोगों पर अभियोग दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। जब पुलिस के हाथ अभियुक्त नहीं लगे तो शुक्रवार की रात पुलिस बुलडोजर लेकर अभियुक्तों के घर पहुंची। 
 
विज्ञापन

इससे पहले की घरों पर बुलडोजर चलते, किसी ने ललकार भरी। इसके बाद बुलडोजर वहीं के वहीं ठहर गए। रात होने की वजह से लोगों को ललकारने वाला साफ दिखाई नहीं दिया। इसके बाद बुलडोजर बिना किसी कार्रवाई के लौट गए। इसके बाद से क्षेत्र में चर्चा है कि बाबा के बुलडोजरों को वापस करने की जुर्रत किसने दिखाई ? 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें