युवक ने परिसर में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। उसे ऐसा करते देख वहां मौजूद सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सतर्क हो गए। उसे पकड़ लिया लेकिन युवक शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। वह लगातार तहसील में भ्रष्टाचार व्याप्त होने की बात कहे जा रहा था। लोग शांत करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन वह लगातार उग्र होता जा रहा था। एसडीएम ने युवक को बुलाकर उसकी बात को सुना और उसे प्रक्रिया के बारे में बताया। एसडीएम के समझाने पर युवक शांत हुआ।
पूर्व एसडीएम के खिलाफ भी कर चुका है शिकायतें
बुधवार को तहसील परिसर में ज्वलनशील पदार्थ डाल कर हंगामा करने वाला युवक पूर्व एसडीएम की शिकायतें भी कर चुका है। एसडीएम गोपाल शर्मा ने बताया कि पूर्व एसडीएम ने एक पीड़ित को पट्टे पर कब्जा दिलाया था। यह विक्रम को मंजूर नहीं था। इसी को लेकर वह पूर्व में शिकायतें करता रहा है।
एक मांग दिया गया था। इसमें कुछ मांगे पूर्ण कराई गईं थीं। कुछ मांगे न्यायिक प्रक्रिया के तहत कराई जानी है। इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। आज तहसील आकर हंगामा किया गया। दबाव बना कर मांगे पूरा कराना चाहता है, जो संभव नहीं है। युवक को समझाया गया अब वह संतुष्ट है। -गोपाल शर्मा, एसडीएम करहल