फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आलोक गुप्ता के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

Fri, 26 Jun 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने जनपद के वर्तमान में ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष के पद पर आसीन आलोक गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। आलोक गुप्ता ने 1978 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़कर काम किया और 1985 में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय सदस्य बनकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की।
विज्ञापन

वर्तमान में ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता 2006 से 2011 तक नगर पालिका अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 1985 से अब तक उन्होंने युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला अध्यक्ष और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालीं। उन्होंने बताया कि मैंने शुरू से ही भाजपा का एक कर्तव्यनिष्ठ सिपाही बनकर काम किया है। प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसको मैं पूरी तन्मयता और निष्ठा के साथ निभाउंगा।
आलोक गुप्ता के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद से ही उनके घर पर बधाइयां देने वालों की भीड़ लगी हुई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, जिला अध्यक्ष ममता राजपूत, भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक अशोक चौहान, डीसीबी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, अनुजेश यादव, गोविंद भदौरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, प्रदीप सिंह चौहान, भूपेंद्र यादव, शिखर मोहन राजपूत, सौरभ दुबे आदि लोगों ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें