फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हार्ट अटैक से मौत, ओपीडी में एक हजार से अधिक को दिया गया उपचार

Tue, 27 Aug 2024 06:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। यहां ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीजों को उपचार दिया गया। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीमारियों से मरने वालों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिला अस्पताल में भर्ती महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। ओपीडी में 1155 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ देखी गई। फिजीशियन और बालरोग विशेषज्ञ कक्ष में 400 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। शहर के आगरा रोड मंडी गेट निवासी राजबेटी (46) पत्नी ओमवीर को पिछले कुछ दिनों से सीने में दर्द की शिकायत थी। 

उन्हें सोमवार की रात हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ने के साथ हार्ट अटैक पड़ गया। इससे पहले कि उन्हें रेफर किया जाता उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि राजबेटी को गंभीर हालत में लाया गया था। उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया गया। हर संभव उपचार दिया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।
 
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य का कहना था कि इस मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उमस, गर्मी और बारिश के कारण बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। बच्चों के उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें