फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत, भाई के साथ लौट रही थी मायके से ससुराल

Sat, 04 Nov 2023 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत हो गई। वह भाई के साथ बाइक पर मायके से ससुराल लौट रही थी। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
Mainpuri News: प्रियंका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की दोपहर छिबरामऊ मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वह अपने भाई के साथ मायके से ससुराल गांव इंद्रपुखरिया बेवर लौट रही थी। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


बेवर थाना क्षेत्र के गांव इंद्रपुखरिया निवासी प्रियंका (30) कुछ दिन पहले अपने मायके छिबरामऊ के गांव इंद्रपुर गई थी। शनिवार की दोपहर वह अपने भाई दीपक के साथ बाइक पर बैठ कर ससुराल वापस लौट रही थी। बाइक जब थाना क्षेत्र में छिबरामऊ रोड गांव के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद प्रियंका सड़क पर गिर गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP: शादी तो हुई... लेकिन सुहागरात नहीं, हकीकत पता चली तो एक पल में बिखर गए दुल्हन के सपने; पढ़ें पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर के पहिए उसके ऊपर से होकर गुजर गए। इस कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतका के चचिया ससुर अखिलेश सिंह ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है। उधर हादसे के बाद मृतका के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें