मैनपुरी के थाना कुर्रा के गांव नगला दया में महिला का शव दीवार में लगे लकड़ी के टुकडे़ में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया, भाई ने ससुरालीजन पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर अंगौथा नगरिया निवासी ध्रुव कुमार ने बहन प्रीती (35) की शादी करीब 10 साल पहले थाना कुर्रा क्षेत्र के नगला दया निवासी जयवीर सिंह के साथ की थी। जयवीर इटावा में भैंस की खरीद फरोख्त का कारोबार करते हैं।