मैनपुरी के बेवर के गांव रामपुर में बृहस्पतिवार सुबह एक वर्षीय मासूम बाथरूम में रखी पानी भरी बाल्टी में औंधे मुंह गिर गया। जब तक परिजन को जानकारी हुई, मासूम की सांसें थम चुकी थीं। चिकित्सक के मृत घोषित करने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
पीड़ित रमन कुमार का एक वर्षीय पुत्र वरुण बृहस्पतिवार सुबह घर में खेल रहा था। मां करिश्मा घरेलू कार्य में व्यस्त हो गईं। इस बीच वरुण खेलते हुए बाथरूम में चला गया। बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में वह सिर के बल गिर गया। कुछ देर बाद जब मां ने इधर उधर देखा तो वरुण नजर नहीं आया। तलाश की तो बाथरूम का नजारा देख करिश्मा की चीख निकल गई।