समीर कुमार (35) पुत्र शिवराम सिंह निवासी सुन्नामई, बिछवां, केरल में नौकरी करता था। परिजन के अनुसार, होली पर वह घर आया और वापस नहीं गया था। पत्नी मीरा और परिजन के बीच विवाद होने पर समीर ने बंशीगौहरा मोहल्ले में किराए पर मकान ले रखा था। यहां मीरा दो बच्चों के साथ रहती थी।
ये भी पढ़ें-
UP: दहेज के लिए हैवानियत...आठ दिन विवाहिता को चारपाई से बांध कर रखा, खाना-पानी भी नहीं दिया, फिर काट दी नाक
10 अप्रैल को समीर की भाभी राधा ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि होली पर घर आया उसका देवर समीर 31 मार्च से लापता है। उसे शक है कि देवरानी मीरा ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है। आरोप लगाया कि देवरानी के अनैतिक संबंध एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के बादशाहपुर गांव निवासी रिंकू चौहान से हैं।
देवर के केरल में नौकरी करने के दौरान वह प्रेमी को मौसी का लड़का बताकर घर पर बुलाती है। जेठानी ने आरोप लगाया कि देवर के घर पर रहने के चलते मीरा अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी। 7 अप्रैल से मीरा अपने प्रेमी समेत गायब है। दोनों के मोबाइल भी बंद हैं।
एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने राधा के पति सुशील से तहरीर लेकर 11 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज की। मीरा, रिंकू चौहान और समीर के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए। तीनों की 31 मार्च की लोकेशन हाथरस के सिकंदराराऊ में एक साथ मिली।
सिकंदराराऊ पुलिस से संपर्क किया गया गया तो पता लगा कि एक अप्रैल को जीटी रोड पर हाईवे के किनारे एक शव मिला था, जिसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सड़क दुर्घटना मान नियमानुसार 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मृतक के कपड़े, फोटो आदि मंगवाए जिसकी समीर के परिजन ने शिनाख्त कर ली।
ये भी पढ़ें-
Pahalgam Attack: जान बचाकर भागते लोग और गोलीबारी...न टूटा हाैसला, पहलगाम से आए अरविंद ने बताया आंखों देखा हाल