फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्राहक बनकर बैंक में पहुंचा बदमाश...फिर ठेकेदार से लूट ले गए पांच लाख रुपये, पुलिस के हाथ लगा ये अहम सुराग

Fri, 25 Apr 2025 01:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में ठेकेदार से लूट की घटना में चाैंकाने वाला खुलासा हुआ है। वारदात से पहले एक बदमाश ग्राहक बनकर बैंक पहुंच गया था। वह ठेकेदार की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए था। लूट की घटना में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के शहर कोतवाली की हिंदपुरम कॉलोनी के रहने वाले पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार से 5 लाख रुपये की लूट में पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज से पता लगा है कि लूट करने वाले बदमाशों में से एक बैंक के भीतर उपभोक्ता बनकर बैठा हुआ था। उसने आधा घंटे तक रेकी की थी। 
विज्ञापन


 

इसके बाद जब ठेकेदार बैंक से पांच लाख रुपये लेकर निकला तो बाइक से उसकी कार के पीछे लग गए। रास्ते में मौका नहीं मिला। ठेकेदार अपने घर जाकर रुका तो लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना में पुलिस की टीम ने बदमाशों की पहचान कर लगी है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। खुलासे की सीधी निगरानी डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के हिंदपुरम कालोनी निवासी पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार संजीव कुमार सोमवार को भांवत चौराहा स्थित बैंक से कैश निकाल कर घर आए थे। दरवाजे पर कार खड़ी करने के बाद जैसे ही डिग्गी से कैश का बैग निकाला। तभी पता पूछने के बहाने अपाचे बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर 5 लाख कैश का बैग लूट कर भाग गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें