फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 20 से गूंजेंगी शहनाइयां, देवउठनी एकादशी पर होंगी 300 से अधिक शादियां

Mon, 16 Nov 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 2 आगरा रोड ​स्थित दुकान से शादी के लिए बर्तनों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। चार माह से मांगलिक कार्यों पर लगी रोक समाप्त होने जा रही है। देवउठनी एकादशी के साथ ही शादी-विवाह सहित अन्य शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। सहालग के पहले दिन 300 से अधिक शादियां होने का अनुमान है। बर्तन से लेकर कपड़ों की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है। मैरिज होम, कैटरिंग और फोटोग्राफी से जुड़े कारोबारियों के यहां भी तैयारियां तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


आगरा रोड के बर्तन कारोबारी राम गुप्ता ने बताया कि सहालग को देखते हुए दुकानों पर नई वैरायटी के बर्तन और गृहस्थी का सामान सजाया गया है। स्टील के बर्तन, डिनर सेट, कुकर, कढ़ाई, थाली और अन्य सामान खरीद रहे हैं। इसके अलावा द्वारचार के लिए भी डिजाइनर बर्तन ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। सहालग के चलते मैरिज होम और गेस्ट हाउसों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मैरिज होम संचालक दीपक गुप्ता ने बताया कि नवंबर और दिसंबर में कई तारीखों पर आयोजन निर्धारित हैं। पहले दिन भी बड़ी संख्या में विवाह समारोह होने की संभावना है। फोटोग्राफर पल्लव जैन ने बताया कि शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही फोटो और वीडियो शूट की बुकिंग में तेजी आई है।

चार माह बाद समाप्त होगी भगवान विष्णु की योगनिद्रा

मैनपुरी। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ भगवान विष्णु की चार माह से चली आ रही योगनिद्रा समाप्त हो जाएगी। आचार्य नंद किशोर मिश्र ने बताया कि 21 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह भी विधि-विधान से संपन्न कराया जाएगा, जिसे मांगलिक कार्यों के शुभारंभ का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने बताया कि एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे से प्रारंभ होकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे तक रहेगी। गृहस्थजन 20 नवंबर को व्रत रखेंगे, जबकि वैष्णव परंपरा का पालन करने वाले श्रद्धालु 21 नवंबर को एकादशी का व्रत करेंगे।
विज्ञापन


नवंबर-दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त

आचार्य ने बताया कि नवंबर माह में 20, 21, 24, 25 और 26 नवंबर को विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। वहीं दिसंबर में 2, 3, 5, 11 और 12 दिसंबर को विवाह संस्कार संपन्न किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ धनु संक्रांति और खरमास शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

फोटो 2 आगरा रोड स्थित दुकान से शादी के लिए बर्तनों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें