फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रैली से सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को किया जागरूक

Mon, 16 Nov 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
विज्ञापन
फोटो 4 श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा के लिए शपथ दिलातीं प्रधानाचार्य। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के अलग-अलग कॉलेजों में सोमवार को सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैलियां निकालीं। छात्र-छात्राओं को सड़क के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं ने जनमानस को जागरूक करने के लिए सड़क सुरक्षा व स्वगणना पर रैली निकाली। शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या शोभा मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर किया। स्वयं सेविकाओं ने न शौक न मजबूरी हेलमेट पहनना है जरूरी, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा आदि नारे लगाते हुए और लोगों को जागरूक किया। रैली सदर बाजार, लेनगंज आदि स्थानों से होती हुई वापस विद्यालय प्रांगण में समाप्त हुई। इस अवसर पर उर्मिला भारती, कमलेश कुमारी, ललिता शाक्य, दिव्या सिंह, अंजली वर्मा उपस्थित रहीं।

डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारीगण, छात्र-छात्राओं एवं एनएसएस के स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. एसपी सिंह, डॉ. अजय प्रताप सिंह, डॉ. जय प्रकाश यादव आदि मौजूद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें