जिले में गुरुवार को महाराजा तेज सिंह किले में फिल्म सोच वी की शूटिंग हुई। दिल्ली की मीडिया इंटरटेनमेंट एवं इवेंट मीडिया ग्रुप कंपनी वर्षों से फिल्म बनाती आ रही है।
फिल्म के निदेशक विक्रम विवेक ने बताया कि फिल्म का टाइटल सोच वी प्रैक्टिकल है। फिल्म में अभिनेत्री के तौर पर पायल की भूमिका पल्लवी राना निभा रही हैं। अभिनेता मोहित डिसूजा फिल्म कुलदीप भारद्वाज की भूमिका निभा रहे हैं। कैमरा मैन के रूप में दित्यांश अग्रवाल एवं अख्तर अव्वास होंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले जिस्म 2, जन्नत 2 आदि फिल्मों में भी वह सहायक निदेशक के रूप में काम कर चुके हैं। फिल्म की शूटिंग देर शाम स्टेशन रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर भी की गई। फिल्म की शूटिंग की सूचना पर नगरवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी।