फोटो 20 ज्ञान गुप्ता, सराफा कारोबारी।
मैनपुरी। चांदी के दामों को अस्थिरता का असर सराफा कारोबार पर देखने को मिल रहा है। पिछले एक सप्ताह में चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी और ग्राहक असमंजस्य में हैं। कारोबारियों के अनुसार दामों के घटने और बढ़ने के पीछे चांदी में निवेश का बढ़ना बताया जा रहा है। एक जनवरी के बाद चांदी के दामों में और उछाल की संभावना जताई जा रही है। रविवार को चांदी को भाव 190500 रुपये प्रति किलो ग्राम रहा।
पिछले करीब एक सप्ताह में चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव बरकरार है। चांदी के दामों की अस्थिरता ने सराफा कारोबारियाें की चिंता बढ़ा दी है। हर दिन घटते-बढ़ते भाव के कारण ग्राहकों ने चांदी की खरीदारी से फिलहार दूरी बना ली है। शहर के सराफा कारोबारियों ने बताया कि चांदी में बढ़ते निवेश के कारण इसके दामों उतार-चढ़ाव हो रहा है। पिछले दिनों जहां चांदी के भाव तेजी से बढ़े थे। वहीं, दो दिनों में इसके दाम कम हो रहे हैं।
चांदी की अधिक मांग के कारण इसके दामों में बढ़ोतरी हो रही है। आने वाले दिनों में चांदी के भाव में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। वर्ष 2026 के मध्य तक ये सवा दो लाख और ढ़ाई लाख रुपये के पार होने की उम्मीद है। - ज्ञान गुप्ता, सराफा कारोबारी
चांदी के निवेश में लोगों की रुचि दिखाई दे ही है। ऐसे में बाजार में चांदी की कमी और मांग बढ़ने से इसके दामों में तेजी से उछाल आया है। आने वाले समय में इसके दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। - संजय वर्मा, सराफा कारोबारी
चांदी का भाव प्रति किलो (एक सप्ताह में)
8 दिसंबर -179801 रुपये
9 दिसंबर -180771 रुपये
10 दिसंबर -184228 रुपये
11 दिसंबर -187830 रुपये
12 दिसंबर -193810 रुपये
13 दिसंबर -190500 रुपये
14 दिसंबर -190500 रुपये
फोटो 20 ज्ञान गुप्ता, सराफा कारोबारी।