फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया सब स्टेशन पर प्रदर्शन

Fri, 09 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया सब स्टेशन पर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति न होने के विरोध में शुक्रवार को लोग सब स्टेशन पर पहुंचे। ग्रामीणों की विद्युत कर्मचारियों से जमकर नोंकझोंक हुई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन से 60 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन


मैनपुरी रोड स्थित सब स्टेशन पर रखा ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है। इससे 60 गांवों आपूर्ति बाधित हो गई है। किसानों की फसलें सूख रही हैं। ग्रामीण रोजमर्रा की जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण सब स्टेशन पहुंचे। तीन दिन से आपूर्ति नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों की विद्युत कर्मचारियाें से जमकर नोंकझोंक हुई। ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए कर्मचारी और अधिकारी प्रयास नहीं कर रहे हैं। रोस्टर के आधार पर की जा रही आपूर्ति से क्षेत्र में बमुश्किल तीन घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। जेई नारायन सिंह ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। 
बताते चलें कि गुरुवार को ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारियों को बंधक बनाकर नारेबाजी की थी। जेई के आश्वासन पर ही कर्मचारियों को बंधन मुक्त किया था। ग्रामीणों का आरोप था कि पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर वर्षों पुराना है अब लोड बढ़ गया है। वहां 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया जाए।
विज्ञापन

 ग्रामवासी अभय यादव, विद्याराम यादव, धर्मेंद्र, संतोष, प्रदीप यादव, प्रेमपाल, मुकुल मिश्र, रशीद अली, कौशलेंद्र, नीरज, शेलेंद्र यादव, रफीक अली, राजेंद्र, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि प्रस्ताव भेजा गया है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के रुप में रोस्टर के आधार पर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें