शोभायात्रा में आकर्षित झांकियों ने मन मोहा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर की बाईपास पुलिया पर चल रहे गणेश महोत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा करने के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली। बाद में लोआर गंग नहर में प्रतिमा को विसर्जित कर दिया।
बाईपास पुलिया से शुरू यात्रा रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड तिराहा, कृष्णा नगर, प्राचीन शंकर मंदिर, सदर बाजार, गमा देवी मंदिरसाईं धाम आश्रम होती हुई रामनगर तिराहे पर पहुंची। शोभायात्रा में भक्त गणपति बाबा मोरया अबकी बरस तू जल्दी आ के उद्घोष कर रहे थे। लोअर गंग नहर में प्रतिमा का विसर्जन किया। शोभायात्रा में डा. भरत यादव, डैनी यादव, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।
गांव औड़न्य पड़रिया में गणेश जी की स्थापन कर गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। 15 सितंबर को गणेश का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर पुजारी हरिशंकर शुक्ला, रघुनंदन सिंह चौहान, शिवदत्त भदौरिया, ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, सागर चंद्र, कुलदीप आदि मौजूद रहे।