फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Weather News: घने कोहरे की चादर में लिपटा मैनपुरी, दृश्यता लगभग शून्य रही; हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Tue, 26 Dec 2023 01:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी मंगलवार को घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। वाहन लाइट जलाने के बाद सड़कों पर रेंगते रहे। सुबह दृश्यता लगभग शून्य रही। 
विज्ञापन
Mainpuri Weather News: घने कोहरे की चादर में लिपटा मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। आलम यह रहा कि 50 मीटर भी देखना मुश्किल हो रहा था। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते रहे। सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक घना कोहरा छाए रहने के चलते लोग घरों में कैद रहे।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह कोहरे में लिपटी हुई रही। हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते सर्दी का एहसास अधिक हुआ। न्यूनतम तापमान की बात करें सात डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी एक डिग्री की गिरावट के साथ 22 डिग्री सेल्सियस रहा। कुसमरा नेशनल हाइवे-92 पर भी घने कोहरे के चलते वाहन रेंगते रहे। 

यह भी पढ़ेंः- बटेश्वर में सीएम: पुष्पवर्षा के समय नीचे गिरने से बचा हेलीकॉप्टर, उखड़ गए तंबू-गेट; एलईडी स्क्रीन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अभी आने वाले दिनों में कोहरा पड़ेगा। सुबह के समय घना कोहरा होने की वजह से दृश्यता लगभग शून्य रही। हाइवे पर वाहन चालक गाड़ियों की लाइट जलाकर निकले।  मौसम विभाग के मुताबिक आगे अभी तेज शीतलहर चलने से हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ सकती है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से गलन बढ़ गई है। लोग कांपते नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें