फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जल्द लाएंगे नकल विरोधी अध्यादेश: एसपी सिंह बघेल

Fri, 31 Mar 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
यूपी में जल्द लाएंगे नकल विरोधी अध्यादेश: एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि मुलायम सिंह ने नकल विरोधी अध्यादेश खत्म कर प्रदेश में नकल की शुरुआत कराई थी। भाजपा सरकार जल्द ही अध्यादेश लागू कर नकल रोकेगी। वहीं गोवंश अधिनियम का दुरुपयोग हुआ तो अधिकारी जेल जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के पशुधन, लघु सिंचाई व मत्स्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने यहां एक आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अखिलेश सरकार ने नकल पर खुली छूट देकर प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी। बीजेपी सरकार जल्द ही नकल विरोधी अध्यादेश लाएगी। ताकि मेधावी छात्रों को उनका सही हक मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी सूरत में अवैध कट्टीघर नहीं चलने दिए जाएंगे। जिनके लाइसेंस होंगे उन्हें कोई परेशान नहीं करेगा। किसी भी सूरत में गोवंश अधिनियम का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी भी 120बी में जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि क्लास थ्री और फोर में भर्ती के दौरान इंटरव्यू समाप्त किए जाएंगे।

इटावा विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि किशनी में भले ही भाजपा का विधायक ना जीत पाया हो पर वह हमेशा यहां की जनता के साथ हैं। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री का प्रथम बार नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह स्वागत किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री व आए अतिथियों का स्कूल चेयरमैन रमेश चंद्र गुप्ता ने स्वागत किया। भोगांव विधायक रामनरेश अग्निहोत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, रामबाबू सिंह कुशवाह, शिवओंकार नाथ पचौरी, राहुल चतुर्वेदी, रमाशंकर तिवारी ने संबोधित किया। दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन रमेश चंद्र गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर पीयूष गुप्ता, आदेश गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, प्रदीप चौहान, प्रदीप गुप्ता, ओमजी दुबे, नीरज पांडे, अनुराग पांडे, पिंकू चौहान, केपी चौहान उपस्थित रहे। संचालन सुधीर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें