मैनपुरी की करहल विधानसभा उपचुनाव को लेकर सांसद डिंपल यादव ने क्षत्रिय कार्ड खेला है। क्षत्रिय बहुल गांव दौलतपुर में उन्होंने कहा कि 'मेरे पिताजी क्षत्रिय, बहन भी फौज में है।
मैनपुरी के करहल उप चुनाव जीतने के लिए सपा और भाजपा ताकत लगा रही है। इसी बीच चुनाव प्रचार में सपा सांसद डिंपल यादव ने क्षत्रिय कार्ड खेल दिया। क्षत्रिय बहुल गांव दौलतपुर में उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी क्षत्रिय हैं और मेरी बहन फौज में है। हम जवानों और उनके परिवारों का दर्द समझते हैं। डिंपल के इस बयान की राजनीति के गलियारों में चर्चा है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती को बताया गलत
भाजपा ने इस बार मुलायम के दामाद अनुजेश यादव को करहल उप चुनाव में टिकट दी है। अनुजेश के सहारे भाजपा यादव वोट में सेंधमारी की कोशिश में है। इसी बीच बृहस्पतिवार को क्षत्रिय बहुल गांव दौलतपुर पहुंची सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव ने क्षत्रिय कार्ड खेल दिया। अग्निवीर भर्ती को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि क्षत्रिय समाज से सबसे अधिक युवा फौज में जाते हैं।
जौराई में हुआ स्वागत
उन्होंने रक्षा मंत्री रहने के दौरान मुलायम सिंह यादव द्वारा सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक सम्मान से पहुंचाए जाने का निर्णय भी याद कराया। छात्रों के विरोध के बाद पीसीएस परीक्षा को लेकर सरकार के बैकफुट पर आने को लेकर डिंपल ने संतुलित बयान दिया। इसके बाद सपा सांसद डिंपल यादव का जौराई में भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, एमएलसी मुकुल यादव आदि मौजूद रहे।