फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP ByPoll 2024: भाजपा ने अनुजेश यादव को क्यों दिया टिकट? अखिलेश यादव का पहला बयान आया सामने; जानें क्या कहा

Fri, 25 Oct 2024 01:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

By Election 2024: मैनपुरी से भाजपा ने सैफई परिवार के रिश्तेदार को टिकट दिया, इसके पीछे की वजह क्या है, इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी परिवारवाद की विरोधी है, वो रिश्तेदारवादी कैसे हो गई।
विज्ञापन
तेज प्रताप, अखिलेश यादव, अनुजेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा से मुलायम सिंह यादव के दामाद अनुजेश यादव को टिकट मिलने के बाद शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गांव दिहुली पहुंचे। उन्होंने कहा कि भाजपा सपा पर परिवारवादी होने का आरोप लगाती थी, लेकिन अब भाजपा भी रिश्तेदारवादी हो गई है। उन्होंने कहा कि तेजप्रताप यादव की करहल से जीत और भाजपा की हार दोनों ऐतिहासिक होंगी।

विज्ञापन




सपा का करहल के लोगों से पुराना नाता
सपा अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुभाष चंद्र यादव के जन्मदिन पर दिहुली में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सपा का करहल के लोगों से बहुत पुराना नाता है। कन्नौज की जनता के प्यार के चलते उन्हें कन्नौज जाना पड़ा। भाजपा के लोग जानते हैं कि करहल से नहीं जीतेंगे। इसीलिए ऐसी तिकड़म लगाई कि सपा वाले जवाब देते रहें। यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एक सीट पर इसलिए चुनाव नहीं करा रहे हैं क्योंकि भाजपा आंतरिक सर्वे में वहां हार रही हैं। करहल में पीडीए ही जीत रहा है, इसलिए उन्होंने हमारे ही रिश्तेदार को उतार दिया है। यूपी उपचुनाव के बाद और महाराष्ट्र चुनाव के बाद देश में अगर कहीं हलचल होगी तो वह उत्तर प्रदेश में होगी। उन्होंने डीएपी की किल्लत पर भी सरकार को घेरा।

ये भी पढ़ें -  UP ByPoll: सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव ने भाजपा से किया नामांकन, मैनपुरी कलक्ट्रेट पहुंचे; जानें कौन-कौन रहा साथ


 

ये रहे मौजूद 
इस मौके पर सांसद आदित्य यादव, सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव, पूर्व विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव, एमएलसी मुकुल यादव, सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, किशनी विधायक बृजेश कठेरिया मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -   Diwali 2024: दिवाली 31 अक्तूबर या 1 नवंबर? अब संशय कर लें पूरी तरह खत्म, पंडितों ने ले लिया ये निर्णय


 
विज्ञापन

विज्ञापन का सामान हैं केशव प्रसाद मौर्य
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच जुबानी जंग चलती रहती है। इसी बीच दिहुली पहुंचे अखिलेश यादव ने एक बयान देकर फिर एक बार जुबानी जंग छेड़ दी है। डिप्टी सीएम के फर्जी पीडीए के बयान पर उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य विज्ञापन का सामान हैं। जैसे टीवी या यूट्यूब पर बीच-बीच में विज्ञापन आते हैं, वैसे ही डिप्टी सीएम के बयान आते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ को सवालों से बचाने के लिए ऐसे लोगों को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें