फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यू-13 में सूर्यांश ने हिमांशु को दी शिकस्त

Sun, 26 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
बैडमिंटन प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमन इंटरनेशनल स्कूल में बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्यामदास गुप्ता और विद्यालय प्रबंधक नितिन चौहान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 
विज्ञापन


प्रथम मैच यू-13 हिमांशु पाल और सूर्यांश मिश्रा के बीच खेला गया। जिसमें सूर्यांश मिश्रा ने हिमांशु पाल को सीधे सेटों 21-5, 21-6 से शिकस्त दी। यू-16 में दिवांशु ने सिद्धांत को 21-4, 21-3 सीधे सेटों से पराजित किया। यू-13 सेमी फाइनल मैच में सूरज अग्रवाल और सौर्य बर्धन के बीच खेला गया। जिसमें सौर्य बर्धन ने सूरज अग्रवाल को 21-9, 21-5 से शिकस्त दी और फाइनल में जगह बनाई। 
यू-16 सेमी फाइनल में उदित दुबे और दिपांशु के बीच खेला गया। जिसमें दिपांशु ने उदित दुबे को रोमांचित मैच में 21-5, 2119 सीधे सेटों से शिकस्त किया। दूसरा सेमी फाइनल वैभव खत्री और मयंक के बीच खेला गया। जिसमें मयंक ने वैभव को रोमांचित मैच में 21-19, 21-19 सीधे सेटों से शिकस्त दी और फाइनल में जगह बनाई। सभी मैचों के निर्णायक अर्जुन प्रसाद, राहुल यादव, लवकुश, अमर रहे। इस मौके पर प्रशिक्षक प्रमोद दुबे बाबा, स्कूल कोच अर्जुन प्रसाद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें