फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: उमस से हृदयाघात का खतरा बढ़ा, दो ने तोड़ा दम; हालत बिगड़ने पर तीन मरीजों को किया गया रेफर

Sat, 20 Jul 2024 05:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

उमस भरी गर्मी के बीच हृदयाघात का खतरा बढ़ गया है। दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। हालत बिगड़ने पर तीन मरीजों को रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
हार्ट अट्रैक से मौत - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पिछले चार दिन से जिले में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी के कारण हार्ट के मरीजों की दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल पहुंचे दो मरीजों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 655 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। फिजीशियन के पास हार्ट की बीमारियों के मरीज पहुंचे। वहीं इमरजेंसी में हार्ट अटैक के पांच मरीज भर्ती कराए गए। इनमें से तीन मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। 

शहर के मोहल्ला करहल रोड निवासी 54 वर्षीय अनिल कुमार को शनिवार की सुबह अचानक हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी रघुवीर सिंह की 74 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी को पिछले कुछ दिनों से उमसभरी गर्मी के कारण ब्लड प्रेशर और शुगर की दिक्कत थी। 
विज्ञापन


परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें