फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: रंगबाजी में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे और बेल्ट

Thu, 05 Oct 2023 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में रंगबाजी में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले। पुलिस वाहन आता देख वह भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन
मैनपुरी कोतवाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में गुरुवार की दोपहर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे और बेल्ट चले। इसमें तीन छात्र घायल हो गए। इसी बीच पुलिस वाहन को गुजरता देख सभी वहां से भाग निकले। 

विज्ञापन


घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के नगरिया से औंछा रोड बाईपास जाने वाले मार्ग की है। यहां दोपहर को दो बाइकों पर पांच छात्र आए और वहां खड़े हो गए। इसी समय बाईपास से तीन स्कूली छात्र एक बाइक से आए। वह नगरिया जाने वाले मार्ग पर मुड़ गए। इस दौरान यहां पहले से खडे़ पांच छात्रों ने बाइक सवार तीनों छात्रों को रोक लिया। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: फसल की रखवाली कर रही महिला पर जंगली जानवरों ने बोला हमला, लहूलुहान हालत में पड़ी मिली; हालत नाजुक
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते उनके रुकने पर उन्होंने उन पर हमला दिया। इसके बाद छात्र के दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे और बेल्ट चलने लगीं। इसमें तीन छात्र जख्मी हो गए। झगडे़ के दौरान पुलिस वाहन का सायरन सुनकर सभी छात्र तितर-बितर हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें