कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में रविवार दोपहर तालाब में नहाने गए दो बालक डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने बालकों को बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव सिकंदरपुर निवासी जयदेव का पुत्र
विशाल (10)और सत्यप्रकाश (11) रविवार सुबह करीब 11 बजे घर से नहाने से की कहकर निकले थे। दोनों गांव स्थित एक तालाब के पास खेलने लगे तभी दोनों ने नहाने के लिए छलांग लगा दी। कुछ देर तक तो वो नहाते रहे लेकिन अचानक गहराई में उतर गए और डूबने लगे। सूचना पर मौके पर मौजूद लोगों ने तालाब में कूदकर दोनों बालकों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। दोनों को सैफई रेफर कर दिया।