चोरी की बाइक और तमंचा सहित दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
इटावा चुंगी के पास मंगलवार रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचा और चोरी की एक बाइक बरामद हुई। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल चार बाइक बरामद की हैं। बुधवार को चोरों को जेल भेजा गया।
मंगलवार शाम थाना पुलिस इटावा चुंगी के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मार्ग से एक बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने बाइक को दौड़ा दिया। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दूरी पर दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से दो तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम रंजीत निवासी गांव बरखिरिया जनपद फर्रुखाबाद और कुलदीप निवासी एमहासनपुर थाना बरनाहल बताया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर अग्निशमन केंद्र के समीप एक खंडहर से चोरी की तीन अन्य बाइक बरामद की। बुधवार को चार बाइक, दो तमंचा और कारतूस सहित दोनों को चालान करने के बाद जेल भेजा गया।