फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पकड़ी 52000 की नकदी

Wed, 25 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पकड़ी 52000 की नकदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बुधवार को उड़न दस्ता की टीम ने एक गाड़ी से 52 हजार का कैश पकड़ा है। कैश संबंधी जानकारी न दे पाने पर कैश को जब्त कर ट्रेजरी में जमा कराया है।
विज्ञापन

बुधवार को क्षेत्र के खड्सरिया सीमा पर उड़न दस्ता प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी रामदास ने चेकिंग के दौरान 52 हजार रुपये की नकदी पकड़ी है। रामदास इटावा की खड्सरिया की सीमा पर चेकिंग कर रहे थे। उसी समय कार आ गई। चेक करने पर कुसमरा क्षेत्र के धमियापुर निवासी राघवेंद्र सिंह चौहान के पास से दो-दो हजार के 52 हजार रुपये निकल आए। रुपये का डिटेल मांगा लेकिन वह नहीं दे पाया। उसके बाद रामदास ने उच्चाधिकारियों को बताकर ट्रेजरी में जमा कराने को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें