फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने ले ली ट्रक चालक की जान: अचानक सीने में हुआ दर्द... और निकल गए प्राण; वाराणसी माल उतारने गया था

Mon, 17 Jun 2024 04:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

गर्मी ने ट्रक चालक की जान ले ली। उसके सीने में अचानक दर्द हुआ। कुछ ही देर में प्राण निकल गए। वाराणसी माल उतारने गया था। 
विज्ञापन
गर्मी से ट्रक चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी ट्रक चालक की गर्मी की वजह से जान चली गई। गर्मी से परेशान चालक के सीने में अचानक दर्द हुआ। कुछ ही देर में मौत हो गई। चालक ट्रक में चायपत्ती लेकर बनारस गया था। चालक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


भीषण गर्मी ने जन जीवन को प्रभावित कर रखा है। बेवर थाना क्षेत्र के नगला परम गांव निवासी अवनीश कुमार (45) ट्रक चालक था। ट्रक चलाकर पत्नी व चार बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। वह ट्रक में कोलकाता से चाय पत्ती लाद कर बनारस सप्लाई देने के लिए गया था। 

रविवार शाम बनारस के लंका मैदान में भीषण गर्मी के बीच चालक परेशान हो गया और ट्रक खड़ा कर आराम करने लगा। अचानक उसके सीने में तेज दर्द हुआ और वह अचेत हो गया। आसपास के लोगों ने पानी डाल कर चालक को होश में लाया। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर हालत में अवनीश को अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर जैसे ही गांव नगला परम पहुंची तो परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन शव लेने के लिए बनारस के लिए रवाना हो गए हैं। सोमवार को देर शाम तक शव गांव आने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें