फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

Sun, 17 Jul 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
विज्ञापन
Man hung to death on tree branch in UP - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 थाना कुरावली क्षेत्र में शनिवार रात शौच के लिए जाते समय एटा निवासी कैंटर चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


एटा के गांव असरौली का रहने वाला रफीक कैंटर चलाता था। शनिवार को वह कैंटर में माल लादकर थाना कुरावली क्षेत्र आया था। रात वापस लौटते समय जीटी रोड स्थित एक होटल पर रुका। करीब एक बजे जब वह सड़क पार कर खेत में शौच के लिए जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार सुबह सूचना मिलने के बाद परिवारीजन मोर्चरी पहुंच गए। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें