फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश..दबंगों से परेशान महिला ने खुद पर उड़ेला ज्वलनशील पदार्थ, मच गई अफरातफरी

Wed, 08 Oct 2025 09:12 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

महिला ने कहा कि विपक्षी दबंग हैं और क्षेत्रीय लेखपाल से साठ-गांठ करने के बाद कर चुके हैं। न्यायालय के आदेश के विरुद्ध दबंगों ने जमीन पर निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया है। उसने शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में किया आत्दाह का प्रयास। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन पर जमीन पर अवैध निर्माण से आहत तहसील किशनी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बुधवार को डीएम कार्यालय परिसर में खुद पर एक बोतल में भरा ज्वलनशील पदार्थ उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की। परिसर में अफरातफरी मच गई। हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल महिला के हाथ से बोतल छीन ली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय परिसर में बुधवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक महिला ने खुद पर बोतल से ज्वलनशील पदार्थ डालना शुरू कर दिया। महिला को ऐसा करते देख, परिसर में सुरक्षा पर तैनात पुलिसकर्मी व अन्य लोग बचाने के लिए दौडे़। महिला के हाथ से ज्वलनशील पदार्थ की बोतल व माचिस छीन ली। महिला जान देने की बात कहते हुए चीख रही थी। बताया कि उसका नाम राधा देवी है और वह थाना बेवर क्षेत्र के गांव बहरामऊ की रहने वाली है।

बताया कि तहसील किशनी क्षेत्र स्थित उसकी भूमि पर बहरामऊ के रहने वाले दबंग कब्जा करना चाहते हैं। विपक्षियों से उनका न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। 14 नवंबर 2018 को न्यायालय ने दोनों पक्ष के लोगों को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। मगर विपक्षी दबंग हैं और क्षेत्रीय लेखपाल से साठ-गांठ करने के बाद कर चुके हैं। न्यायालय के आदेश के विरुद्ध दबंगों ने जमीन पर निर्माण कार्य कराना शुरू कर दिया है। उसने शिकायत की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


आखिर में उसे आत्मदाह करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं सूझा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया। महिला को कार्रवाई के लिए थाना बेवर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें