मैनपुरी पुलिस ने ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी के 17 मोबाइल बरामद किए गए हैं। ये चोर भीड़ में घुसकर वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेजा है।
मैनपुरी के भोगांव थाना पुलिस ने मंगलवार को एक मोबाइल चोर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 17 चोरी के फोन बरामद हुए। उस पर जानलेवा हमला, चोरी सहित करीब 9 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
कस्बा के गिहार काॅलोनी का रहने वाले अरुण उर्फ गेल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास चोरी के 17 मोबाइल बरामद हुए। यह मोबाइल उसने दिल्ली और जनपद में अलग-अलग स्थानों से चोरी किए थे। वह दिल्ली में चोरी की घटनाएं अंजाम देता था। दिल्ली के लाहौरी गेट और बसंत कुंज थाने में उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि एक सूचना पर सुबह जगत नगर अंडर पास से अरुण उर्फ गेल को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास मिले बैग में चोरी के मोबाइल रखे हुए थे। बताया कि बरामद मोबाइल की कीमत करीब चार लाख रुपये करीब होगी।
विज्ञापन
पहले भी जा चुका है जेल
अरुण उर्फ गेल अपने मंदिर, भीड़-भाड़ वाली जगह पर घटनाओं को अंजाम देता था, दिल्ली पुलिस ने पूर्व में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। छूट कर आने के बाद वह फिर सक्रिय हो गया था।